सीआईएसएफ यूनिट पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय चण्डीगढ़ में स्वास्थ्य जॉच शिविर का आयोजन


16 मार्च 2024
सीआईएसएफ यूनिट पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय चण्डीगढ़ में स्वास्थ्य जॉच शिविर का आयोजन

दिनांक 16 मार्च 2024 को सीआईएसएफ यूनिट पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय चण्डीगढ़, सेक्टर-01, चण्डीगढ़ के द्वारा महात्मा गाँधी अस्पताल, जयपुर जो महात्मा गाँधी चिकित्सा विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, जयपुर की एक इकाई है, के सहयोग से एक स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 400 सीआईएसएफ कर्मियों एवं उनके परिवारों का चिकित्सीय जाँच किया गया। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करते हुए सीआईएसएफ यूनिट पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय के वरिष्ठ कमाण्डेट श्री योगेश प्रकाश सिंह ने डॉक्टर एम एल स्वर्णकार (एमडी, एमेरिट्स चेयरपर्सन, महात्मा गाँधी यूनिर्वसिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज एड टेकोनोलॉजी, जयपुर), डॉक्टर नैमिष एन मेहता एवं सुकान्ता कुमार दास, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर एमजीएम अस्पताल, जयपुर की उपस्थिति में स्वास्थ्य शिविर में आये चिकित्सकों एवं पैरा मेडिक की टीम को धन्यवाद दिया साथ ही स्वास्थ्य से संबंधित नियमित जाँच करवाने, आवश्यक परामर्श एवं स्वस्थ जीवन शैली को बनाए रखने के महत्व पर विशेष जोर दिया।

आयोजित स्वास्थ्य जाँच शिविर में, मधुमेह, लीवर की जॉच, संतुलित आहार संबंधी आदतों पर विशेष ध्यान दिया गया एवं उक्त शिविर में आए डॉ० एम एल स्वणकार, डॉ० नैमिष एन मेहता एवं एमजीएमसी एंड एच, जयपुर के डॉक्टर करण कुमार ने स्वास्थ्य संबंधी कई मुद्दों पर व्यापक चर्चा भी की। इस दौरान सीआईएसएफ कर्मियों एवं उनके परिवार का ब्लड शुगर, एफबीएस, बीएमआई, फाइब्रोस्कैन, बीपी मोनिटरिंग, इसीजी आदि जाँच के अलावे आहार विशेषज्ञों द्वारा उनके पोषण का भी मुल्यांकन किया गया। लीवर स्क्रीनिंग टेस्ट जो चार हजार रूपये में होती है उसे स्वास्थ्य शिविर में निःशुल्क किया गया।

श्री योगेश प्रकाश सिंह ने कहा कि उनके सैनिक एवं उनका परिवार उसकी इकाई के रीढ़ हैं तथा सभी का अच्छा स्वास्थ्य उसकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने यह भी कहा कि इस स्वास्थ्य शिविर का उदेश्य उसके इकाई के सैनिकों एवं उनके परिवार को आवश्यक एवं बेहतरीन स्वास्थ्य संबंधी सुविधायें प्रदान करना है और इस तरह की कल्याणकारी पहलों को वे भविष्य में भी जारी रखेंगे।

सीआईएसएफ द्वारा जारी

Comments

Popular posts from this blog

Anukama 24’ presents creations by students of NIIFT Mohali, Ludhiana & Jalandhar

New Web Series to Shatter Stereotypes and Celebrate Womanhood

आध्यात्मिक प्रगति को निखारने का अवसर गुरु पूर्णिमा महापर्व -श्री सुधांशु जी महाराज